कुरुक्षेत्र में है महादेव मंदिर, जहां स्नान से दूर होते हैं सारे रोग

Edited By Updated: 26 Feb, 2017 03:34 PM

sthaneshwar mahadev temple in kurukshetra

देशभर में भगवान शिव के बहुत सारे मंदिर हैं। कुरुक्षेत्र शहर में थानेश्वर से तीन किलोमीटर दूर झांसा रोड पर भगवान शिव का स्थानेश्वर महादेव मंदिर

देशभर में भगवान शिव के बहुत सारे मंदिर हैं। कुरुक्षेत्र शहर में थानेश्वर से तीन किलोमीटर दूर झांसा रोड पर भगवान शिव का स्थानेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि इस मंदिर में महाभारत युद्ध से पूर्व पांडवों ने विजय की कामना करते हुए यहां भगवान शिव की पूजा की थी। कहा जाता है कि कुरुक्षेत्र आने वाले भक्तों की इस धार्मिक नगरी में यात्रा का पुरा पुण्य तब तक नहीं मिलता जब तक स्थानेश्वर मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन न कर लें। यहां आने वाले भक्त अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए विधिवत अभिषेक कराते हैं। 

 

मंदिर परिसर में एक सरोवर भी है। इस सरोवर के जलार्पण से सारे रोग दूर हो जाते हैं। कहा जाता है कि इस सरोवर के जल से राजा वेन के सारे कष्ट दूर हो गए थे। यहां स्नान करने के लिए घाट बने हैं। स्त्रियों के स्नान के लिए अलग से घाट बने हैं। कहा जाता है कि यहां सिक्खों के नौवें गुरु तेगबहुदुर जी भी आए थे। इस मंदिर के समीप उनकी याद में गुरुद्वारा नवीं पातशाही भी बना हुआ है।  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!