Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jul, 2026 07:49 AM

मेष- आज आपके सभी अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई
मेष- आज आपके सभी अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- लक्ष्य तय करके काम करें
वृष- कार्यक्षेत्र में अच्छे विकल्प की तलाश पूरी होगी। प्रेम-प्रसंग में युवाओं को सफलता मिलेगी।
उपाय- मेहनत और धैर्य बनाए रखें।
मिथुन- आज का दिन आपके व्यक्तित्व पर बहुत अनुकूल असर डालने वाला है। इस राशि के युवा परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं।
उपाय- बदले की भावना न रखें।
कर्क- तकनीकी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।
उपाय- बिना योजना जोखिम न लें।
सिंह- आज अपनी पूरी कोशिश से लव लाइफ को अद्भुत बनाने में सफल होंगे। सैलरी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कारोबार में बड़ा सौदा तय होगा।
उपाय- अनाथ को सहारा दें।
कन्या- ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं।
उपाय- दूसरों को कम न आंकें
तुला- कार्यस्थल पर वाणी में सुधार करें। व्यक्तिगत मामलों में बाहरी से बात बिगड़ सकती है।
उपाय- हर बात में ओवरथिंकिंग न करें।
वृश्चिक- व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
उपाय- छोटी गलतियों पर तनाव न लें।
धनु- आज का दिन हर काम में सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। साथी के साथ संबंधों में मजबूती और निकटता बढ़ेगी।
उपाय- अत्यधिक शक न करें।
मकर- आज घरवाले आप से बहुत प्रसन्न होंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। दिन मस्त रहेगा।
उपाय- गुस्से में रिश्ते खराब न करें।
कुंभ- आज आपके जीवन में शानदार बदलाव होने वाला है। अविवाहित विवाह बंधन में बंध सकते है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलेगी।
उपाय- सकारात्मक सोच रखें।
मीन- किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सिंगल अकेले नही रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
उपाय- सबको खुश करने की कोशिश में खुद को न भूलें।