School Kidnapping: तड़ातड़ गोलियों से फिर दहला यह देश, स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, 36 छात्र और 3 टीचर अगवा, 1 की मौत

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 08:47 AM

nigeria gunmen attack school take 36 students and 3 teachers hostage

नाइजीरिया के अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र से एक बेहद ही अहम खबर सामने आ रही है। बोर्नो प्रांत में भारी हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने एक स्कूल पर धावा बोलकर 36 छात्र-छात्राओं और तीन शिक्षकों का अपहरण (Kidnap) कर लिया है। इस कायराना हमले में एक शिक्षक...

Nigeria School Kidnapping : नाइजीरिया के अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र से एक बेहद ही अहम खबर सामने आ रही है। बोर्नो प्रांत में भारी हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने एक स्कूल पर धावा बोलकर 36 छात्र-छात्राओं और तीन शिक्षकों का अपहरण (Kidnap) कर लिया है। इस कायराना हमले में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राधिकारियों ने मंगलवार को इस बड़े हमले की आधिकारिक पुष्टि की है। जानकारी के लिए बता दें कि यह हमला सोमवार को बोर्नो प्रांत के अस्किरा-उबा क्षेत्र स्थित 'लासा डे सेकेंडरी स्कूल' में हुआ। हमले में कम से कम एक शिक्षक की मौत हो गई।

बोर्नो के गवर्नर के प्रवक्ता दाऊदा इलिया ने एक बयान में बताया कि हमले के दौरान 25 छात्राओं, 11 छात्रों और तीन शिक्षकों को अगवा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गवर्नर बाबागाना जुलुम ने वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को इलाके में भेजा है। बोर्नो के शिक्षा आयुक्त लवान अब्बा वकीलबे ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अधिकारी बंधक बनाए गए छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षित वापसी के लिए सुरक्षा एजेंसियों और समुदाय के नेताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: July Bank Holidays: जुलाई महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटाना है जरूरी काम तो नोट कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

जिस समय हमला हुआ उस समय छात्र माध्यमिक विद्यालय की अंतिम परीक्षाएं दे रहे थे। इन विद्यार्थियों की उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच है। किसी भी समूह ने हमले की फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि क्षेत्र में सशस्त्र समूहों के विद्रोह के कारण हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। 

 

 

पूर्वोत्तर नाइजीरिया और लेक चाड क्षेत्र में आतंकवादी संगठन बोको हराम तथा उससे अलग हुआ गुट 'इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रॉविंस' (आईएसडब्ल्यूएपी) सक्रिय हैं। इसी महीने की शुरुआत में नाइजीरियाई सेना ने नगोशे कस्बे से बोको हराम द्वारा अगवा किए गए 300 से अधिक लोगों को मुक्त कराया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!