मुंबई : शादी का झांसा देकर सहकर्मी से बलात्कार करने के आरोप में पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज

Edited By PTI News Agency,Updated: 17 Apr, 2021 03:58 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 17 अप्रैल (भाषा) दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में अपनी सहकर्मी को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के एक थाने में पदस्थापित महिला अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और ठगी की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामला प्रकाश में आया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था और फिर उससे बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (ठगी) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!