शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे चढ़ा

Edited By Updated: 27 Jul, 2021 11:59 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 27 जुलाई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 74.35 पर पहुंच गया।

मुंबई, 27 जुलाई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 74.35 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और फिलहाल निवेशकों को बुधवार को आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले का इंतजार है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.36 पर खुली और बढ़त के साथ 74.35 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.42 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरकर 92.60 पर था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.48 प्रतिशत बढ़कर 74.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!