Aaj Ka Good Luck (19th July 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 19 Jul, 2026 07:46 AM

aaj ka good luck

Aaj Ka Good Luck (19th July 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार 19 जुलाई 2026, रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से धन, करियर, व्यापार, शिक्षा और...

Aaj Ka Good Luck (19th July 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार 19 जुलाई 2026, रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से धन, करियर, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यदि आप अपनी राशि के अनुसार छोटे-छोटे उपाय करते हैं तो शुभ फल प्राप्त होने की संभावना और अधिक बढ़ सकती है।

मेष- आज आपको यात्रा में पुराना मित्र मिल सकता है। बिगड़े काम बनेगें तथा अधिकारियों से आपकी मित्रता के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश में जुड़ें लोगों को सफलता या शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- गुड़ या गेहूं दान करें।

वृष- आज व्यावसायिक यात्रा का योग है और निश्चित ही आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में आज अपनी योग्यता साबित करने का दिन है। आप किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे, जिससे सफलता मिल सकती है।  
उपाय- कामदेव को सुगंधित पुष्प (विशेषकर गुलाब) अर्पित करें।

मिथुन- आज आप अपने परिश्रम से पैसा प्राप्त करेंगे। आत्मबल बढ़ा रहेगा। उन्नति के अवसर मिलेंगे। अपने पार्टनर को थोड़ा समय दें, कहीं बाहर घूमने का भी प्लान बना सकते हैं।
उपाय- सरसों के तेल से बने भोज्य पदार्थ न खाएं।

कर्क- पैसा-प्राप्ति के मार्ग खुलने का सौभाग्य प्राप्त होगा और आज आपके पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। फ़िज़ूलख़र्ची पर कंट्रोल करें। पिता और गुरुजनों से सम्मान मिलेगा।
उपाय- ॐ हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जप करें।

सिंह- आज आपको अधिक खर्चा करना पड़ सकता है, जिससे आपकी अर्थव्यवस्था कमजोर हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से भी परिस्थिति में बदलाव होगा।
उपाय- राधा-कृष्ण का स्मरण करें।

कन्या- आज आप संघर्ष एवं कार्य शक्ति से अपने कार्यों को पूरा करेंगे। अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। माता-पिता से भरपूर स्नेह मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
उपाय- अच्छा आचरण स्वयं सबसे बड़ा भाग्यवर्धक उपाय है।

तुला- आज कोई विशेष फायदा होगा। दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को कोई नया सौदा मिल सकता है। साथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।
उपाय- जहां कहीं भी सेवा का मौका मिले, जरुर करें।

वृश्चिक- आज किसी मजेदार ट्रिप पर जा सकते हैं, जो आपके लिए यादगार साबित होने वाला है। ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।
उपाय- भगवान कार्तिकेय का जलाभिषेक करें।

धनु- आज आप लापरवाही बिलकुल न करें वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन कमाने के नए अवसरों को प्राप्त करेंगे। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा।
उपाय- भोजन या वस्त्र अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।

मकर- आज किसी मुसीबत या षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं, सचेत रहें। काम के नए ऑफर मिलने वाले हैं। व्यस्त दिनचर्या होने के कारण आप थकान महसूस करेंगे।
उपाय- आज के दिन नमक का सेवन न करें।

कुंभ- विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह का योग भी बन रहा है साथ ही विवाहित लोगों को अपने साथी से खूब प्रेम मिलेगा।
उपाय- स्वच्छता बनाए रखें।

मीन- आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। बच्चे खेल-कूद और मौजमस्ती में अपना समय बिताएंगे। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय- मजदूर व्यक्तियों की सेवा करें।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!