मुंबई में रात 10 बजे तक हर दिन खुल सकेंगी दुकानें

Edited By Updated: 03 Aug, 2021 12:02 AM

pti maharashtra story

मुंबई, दो अगस्त (भाषा) बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई में सप्ताह में हर दिन रात 10 बजे तक सभी दुकानें खोलने की अनुमति देने और फिल्मों तथा टीवी धारावाहिकों की शूटिंग एवं खेल संबंधित गतिविधियां बहाल करने का सोमवार को निर्णय किया।

नगर निकाय आयुक्त आई एस चहल ने आज रात इस बाबत दिशा-निर्देश जारी किए।

हालांकि, मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के बावजूद लोकल ट्रेनों में आम लोगों को यात्रा करने की अनुमति के बारे में आदेश में कुछ नहीं कहा गया है।

आदेश में कहा गया कि बीएमसी की सीमा के अंतर्गत सभी दुकानें और प्रतिष्ठान सप्ताह में हर दिन रात 10 बजे तक खोले जा सकेंगे लेकिन रेस्तरां और होटल शाम चार बजे तक ही खुल सकेंगे। नगर निकाय ने तैराकी और शारीरिक संपर्क वाले खेलों को छोड़कर अन्य खेलों के आयोजन की भी अनुमति दी है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!