जाम्बिया की महिला साढे़ तीन किलोग्राम हेरोइन के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़ी गई

Edited By Updated: 25 Sep, 2021 10:21 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 24 सितंबर (भाषा) मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाम्बिया की एक नागरिक के पास 18 करोड़ रूपये मूल्य की साढ़े तीन किलाग्राम हेरोइन मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 24 सितंबर (भाषा) मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाम्बिया की एक नागरिक के पास 18 करोड़ रूपये मूल्य की साढ़े तीन किलाग्राम हेरोइन मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंबई सीमाशुल्क तृतीय क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर इस महिला यात्री (33) को पकड़ा गया जो इथियोपिया के अदीस अबाबा से मुंबई पहुंची थी।
उन्होंने बताया, ‘‘ उसके बैग में 18 करोड़ रूपये मूल्य का साढे़ तीन किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया। उसे स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत आरोपित किया गया है।’’
मंगलवार को दो यात्रियों के पास से 24.76 करोड़ रूपये मूल्य की 4.9 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी और दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था। वे दोनों जोहानिसबर्ग से दोहा होते हुए यहां पहुंचे थे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!