महाराष्ट्र में एक नवंबर के बाद आए 25 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित : सरकार

Edited By Updated: 02 Dec, 2021 11:45 PM

pti maharashtra story

मुंबई, दो दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में एक नवंबर के बाद से आए 25 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के अलावा उनके नजदीकी संपर्क में आए तीन अन्य लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, दो दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में एक नवंबर के बाद से आए 25 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के अलावा उनके नजदीकी संपर्क में आए तीन अन्य लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए इन सभी लोगों के नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनमें कोई कोरोना के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित तो नहीं।
कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर देश भर में हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी निगरानी की जा रही है।
महाराष्ट्र में 30 नवंबर की रात से दो दिसंबर की सुबह तक कुल 861 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच की गयी, जिनमें से तीन यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर कहा, ‘‘हवाई अड्डे और क्षेत्र निगरानी दोनों से कुल 28 नमूनों को जीनोमिक सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।’’
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को बेहद संक्रामक एवं घातक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुका है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!