मुंबई में चार मंजिला इमारत गिरी; नौ लोग घायल

Edited By Updated: 27 Jan, 2022 01:21 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 26 जनवरी (भाषा) मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत गिरने से उसके मलबे में दबकर एक वरिष्ठ नागरिक और तीन किशोरियों सहित नौ लोग घायल हो गए।

मुंबई, 26 जनवरी (भाषा) मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत गिरने से उसके मलबे में दबकर एक वरिष्ठ नागरिक और तीन किशोरियों सहित नौ लोग घायल हो गए।

स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के पश्चिमी इलाके बेहराम नगर में अपराह्न तीन बजकर करीब 50 मिनट पर चार मंजिला इमारत गिर गयी। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल तीन किशोरियों सहित नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में 64 साल के एक वरिष्ठ नागरिक भी हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों में से एक ही हालत गंभीर है, जबकि अन्य लोगों की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि आधा दर्जन एम्बुलेंस, पांच दमकल गाड़ियां और एक बचाव वैन मौके पर भेजे गए।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!