शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं, लेकिन उनसे संपर्क हो गया है : संजय राउत

Edited By Updated: 21 Jun, 2022 12:08 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 21 जून (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनसे संपर्क हो गया है। पार्टी सांसद संजय राउत ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 जून (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनसे संपर्क हो गया है। पार्टी सांसद संजय राउत ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पार्टी के एक नेता ने इससे पहले कहा था कि शिवसेना के कुछ विधायकों तथा शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। एक दिन पहले सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में हार से झटका लगा था। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस एमवीए के घटक हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शिंदे शिवसेना के कुछ विधायकों के साथ गुजरात के सूरत शहर के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं।

राउत ने मुंबई में पत्रकारों से कहा कि यह सच है कि विधान परिषद चुनाव के बाद सोमवार की रात कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन पार्टी अब उनमें से कुछ तक पहुंचने में सफल रही है।

राउत ने कहा, ‘‘एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनके साथ संपर्क हो गया है।’’
हालांकि, राउत ने शिंदे के साथ जाने वाले विधायकों की संख्या के बारे में विस्तार से नहीं बताया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!