शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 78.20 पर

Edited By Updated: 24 Jun, 2022 10:44 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 24 जून (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से सुधार दर्ज करते हुए 12 पैसे मजबूत होकर 78.20 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 78.20 पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती सौदों में यह 78.19 के ऊंचे स्तर और 78.24 के निम्न स्तर तक गया।
बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 78.32 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत गिरकर 104.26 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत फिसलकर 109.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!