इंडसइंड बैंक जल्द शुरू करेगा ब्रोकिंग कारोबार: प्रबंध निदेशक

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 06:14 PM

indusind bank will soon launch its broking business

इंडसइंड बैंक अपने उत्पादों की पेशकश बढ़ाने और शुल्क आधारित आय में वृद्धि की रणनीति के तहत जल्द ही ब्रोकिंग कारोबार शुरू करेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले महीने बैंक को शेयर ब्रोकिंग कारोबार के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी स्थापित...

नई दिल्लीः इंडसइंड बैंक अपने उत्पादों की पेशकश बढ़ाने और शुल्क आधारित आय में वृद्धि की रणनीति के तहत जल्द ही ब्रोकिंग कारोबार शुरू करेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले महीने बैंक को शेयर ब्रोकिंग कारोबार के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी स्थापित करने और उसमें इक्विटी पूंजी लगाने की मंजूरी दी थी। 

इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजीव आनंद ने कहा, "सभी मंजूरियां मिल गई हैं... हम जल्द से जल्द ब्रोकिंग कारोबार शुरू करना चाहते हैं।" यह पूछे जाने पर कि क्या बैंक विस्तार के लिए किसी अन्य कंपनी का अधिग्रहण करेगा, आनंद ने कहा कि अधिग्रहण या अपने स्तर पर कारोबार बढ़ाने के बारे में फैसला आगे की परिस्थितियों के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक के सूक्ष्म-वित्त कारोबार के लिए मुश्किल दौर अब पीछे छूट चुका है और जोखिम की स्थिति फिलहाल अनुकूल है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में दूसरी तिमाही से वृद्धि लौटने की उम्मीद है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!