मुंबई के सुपरमार्केट में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Edited By Updated: 07 Jul, 2022 02:54 PM

pti maharashtra story

मुंबई, सात जुलाई (भाषा) मुंबई के पवई इलाके के एक सुपरमार्केट में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गयी। निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, सात जुलाई (भाषा) मुंबई के पवई इलाके के एक सुपरमार्केट में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गयी। निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पवई में हीरानंदानी इलाके की मुख्य सड़क पर हाइको सुपरमार्केट में सुबह करीब छह बजकर 15 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग पर काबू के लिए दमकल की कम से कम नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने कहा, ''किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।''


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!