शिंदे ने मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले उनका साथ देने वाले विधायकों से की मुलाकात

Edited By Updated: 09 Aug, 2022 10:34 AM

pti maharashtra story

मुंबई, नौ अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मंगलवार की सुबह उनका साथ देने वाले शिवसेना विधायकों से मुलाकात की।

मुंबई, नौ अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मंगलवार की सुबह उनका साथ देने वाले शिवसेना विधायकों से मुलाकात की।

यह मुलाकात दक्षिण मुंबई के सह्याद्री अतिथि गृह में हुई। शिवसेना के 55 विधायकों में से 40 ने शिंदे का साथ दिया था।

शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

एक अधिकारी ने बताया दक्षिण मुंबई स्थित राज भवन में पूर्वाह्न 11 बजे एक समारोह आयोजित किया जाएगा।

नाम न उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुल 18 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। इनमें शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ-नौ विधायक होंगे।

इससे कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी। महाराष्ट्र में कुल 43 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार का अगला चरण बाद में होगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!