महाराष्ट्र में कोविड-19 के 408 नये मामले, दो मरीजों की मौत

Edited By Updated: 27 Sep, 2022 11:41 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 27 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 408 नये मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 408 नये मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 81,20,009 हो गयी है और मृतकों की संख्या 1,48,333 हो गयी है। मुंबई में कोविड-19 के 85 नये मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से पनवेल और अमरावती शहरों में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के आंकड़ें इस प्रकार हैं : नए मामले - 408, मृतक - 2, उपचाराधीन मामले - 3,502, जांच किए गए नमूनों की संख्या - 22,104 रही।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!