शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

Edited By Updated: 30 Sep, 2022 10:08 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट हुई। इस दौरान निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट हुई। इस दौरान निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 262.73 अंक गिरकर 56,147.23 अंक पर था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 70.4 अंक गिरकर 16,747.70 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर पावर ग्रिड, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट में बढ़त देखी गई।
अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में थे, जबकि सोल में में बढ़त थी। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को तेजी के साथ बंद हुए थे।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 188.32 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 56,409.96 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 40.50 अंक या 0.24 प्रतिशत टूटकर 16,818.10 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 88.32 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!