कच्चे तेल के दाम में तेजी से शेयर बाजार में चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 417 अंक टूटा

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 05:21 PM

stock market falls for fourth consecutive day bse drops 417 points

घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई। कच्चे तेल के दाम में तेजी तथा आईटी शेयरों में बिकवाली से दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। बीएसई सेंसेक्स 417 टूटा जबकि एनएसई निफ्टी 41 अंक फिसल गया। कारोबारियों के

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई। कच्चे तेल के दाम में तेजी तथा आईटी शेयरों में बिकवाली से दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। बीएसई सेंसेक्स 417 टूटा जबकि एनएसई निफ्टी 41 अंक फिसल गया। कारोबारियों के अनुसार, कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफावसूली से भी बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 417.49 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 76,152.86 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और एक समय 354.13 अंक चढ़कर 76,924.48 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसने अपनी बढ़त गंवा दी। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 41 अंक यानी 0.17 प्रतिशत फिसलकर 23,873.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाइटन, ट्रेंट, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी ओर, लाभ में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. और टाटा स्टील शामिल हैं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.57 प्रतिशत बढ़कर 97.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया। 

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''कच्चे तेल की कीमतों में तेजी घरेलू बाजार के लिए प्रमुख दबाव का कारक हुआ है।'' उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर मिले सकारात्मक संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लिवाली के बावजूद लगातार बनी वैश्विक चिंताओं और वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल ऊंचा रहने के कारण बाजार में सुधार की कोशिश फीकी पड़ गई। नायर ने कहा, ''बैंक और रियल्टी शेयरों ने बाजार को कुछ राहत दी जबकि छोटी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की रुचि बनी रही, जो घरेलू वृद्धि की संभावनाओं में भरोसे को बताता है।'' 

एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। हांगकांग का हैंग सेंग और जापान के निक्की में गिरावट रही। चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट स्थिर बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। 

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 6,688.37 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 2,812.98 करोड़ रुपए की लिवाली की। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 373.93 अंक टूटकर 76,570.35 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 141.35 अंक की गिरावट के साथ 23,914.45 अंक पर बंद हुआ था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!