शादी के बाद इसलिए जरूरी हैं शारीरिक संबंध बनाना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2015 12:01 PM

after marriage it is necessary to make physical relations

शादी के बाद हर किसी की शारीरिक संबंध को लेकर अपनी सोच होती है। यह अपने पार्टनर से मूल रूप से ये प्यार जताने का एक तरीका

पति पत्नी के बीच संबंध : शादी के बाद हर किसी की शारीरिक संबंध को लेकर अपनी सोच होती है। यह अपने पार्टनर से मूल रूप से ये प्यार जताने का एक तरीका है। जब दो लोगों में एक-दूसरे के प्रति भरोसा कायम हो जाता है। उसके बाद ही वे शारीरिक संबंध के लिए आगे बढ़ पाते हैं।
 
हमारा समाज शादी के बाद बनाए ही संबंधों को जायज मानता है लेकिन लिव-इन रिलेशन‍शिप ने इस सोच को काफी हद तक बदल भी दिया है लेकिन ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि किसी रिश्ते की कामयाबी के लिए शारीरिक संबंध कितने मायने रखते हैं:
 
 
1. प्यार जतानाः  प्यार जताने के लिए शारीरिक संबंध बनाना सबसे कारगर तरीका है। अक्सर देखा गया है कि जिन रिश्तों में सैक्स की कमी होती है, उनमें बहुत जल्दी दरार पड़ जाती है।
 
 
2.अंडरस्टैंडिंगः  पार्टनर्स एक-दूसरे में कितनी रुचि रखते हैं और एक-दूसरे के लिए क्या सोचते हैं, इसका पता भी उनके सैक्स रिलेशन से ही चलता है। एक-दूसरे की जरूरतों को आप कितना समझते हैं, इसका पता आपकी सैक्स लाइफ से ही चलता है। 
 
 
3. झगड़े सुलझानाः  शारीरिक संबंध बनाने से छोटे-मोटे झगड़े अपने आप ही सुलझ जाते हैं। आप अगर माफी मांगे बगैर झगड़े को खतम करना चाहती हैं तो इससे बेहतर अॉप्शन आपको नहीं मिलेगा।
 
 
4. तनावः  स्टडी में यह बात सामने आई है कि सैक्स तनाव को दूर करने में मददगार है। अगर आपको कभी किसी बात की टैंशन हो रही हो तो आप यह नुस्खा जरूर अपनाएं।
 
 
5. भरोसाः  सैक्सुअल लाइफ से कपल के बीच भरोसा बढ़ता है और उनमें एक-दूसरे को लेकर अगर कोई असुरक्षा की भावना है तो वह भी दूर हो जाती है।
 
 
6. स्वास्थ्यः  शोधों में भी यह साबित हुआ है कि हैल्दी लाइफ के लिए सैक्स काफी फायदेमंद है। सैक्स के बाद जो हॉर्मोन बनते हैं, वह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इस दौरान एक मिनट में करीब पांच कैलोरीज खर्च होती हैं, जिससे यह काफी हद तक एक्सरसाइज करने जैसा फायदा मिलता है।
 
 
7. केयर एंड कंसर्नः  सैक्स के दौरान आप अच्छी तरह अंदाजा लगा सकती हैं कि आपका पार्टनर आपकी कितनी केयर करता है और आपके दर्द के लिए उसे कितना कंसर्न फील होता है। अगर आपने अभी तक यह अजमाया नहीं है, तो आज ही इसे अजमा के देखें।
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!