शायद आप नहीं जानते नारियल तेल के अनगिनत फायदे(Pics)

Edited By Updated: 12 Jun, 2016 12:33 PM

benefits of coconut oil

समर सीजन में नारियल तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके औषधीय गुण आपकी सेहत, सुंदरता और बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

समर सीजन में नारियल तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके औषधीय गुण आपकी सेहत, सुंदरता और बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह स्किन और बालों को प्राकृतिक रूप से मुलायम और चमकीला बनाता है। त्वचा को मॉस्चराइजर करना हो या बालों की कंडीशनिंग, नारियल तेल सबसे बेस्ट विकल्प है। कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं तो कपड़ों से लेकर फुटवियर की पैकिंग करनी पड़ती है। वहीं, मेकअप के लिए अलग से बैग तैयार करना पड़ता है लेकिन नारियल तेल को साथ में रखेंगे तो आधा मेकअप की वैसे ही जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको नारियल तेल के फायदे बताते हैं जो आपकी खूबसूरती को बरकरार रखेंगे। 
 
  नारियल तेल बेस्ट मॉस्चराइजर है। किसी मॉस्चराइजिंग क्रीम की जगह आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है। खासतौर पर यह रूखी त्वचा के लिए सबसे बेस्ट है। ड्राई स्किन को मुलायम बनाता है। नहाने से 20 मिनट पहले नारियल तेल से फुल बॉडी की मसाज करें और बाद में ताजे पानी से नहा लें। 
 
  नारियल तेल में एंटी एजिंग की गुण पाए जाते हैं। आंखों के आस-पास हाथों पर नारियल तेल की कुछ बूंदे लेकर मसाज करें। इससे स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनेगी। इसके इस्तेमाल से डार्क सर्किलऔर झुर्रियां नहीं पड़ती है।
 
 यह आपको धूप से होने वाले सनबर्न से भी बचाएगा। इससे पसीने से होने वाली घमोरियो की परेशानी भी दूर रहती है। खाज- खुजली की समस्या होने पर भी इसी तेल का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा में नमी बनीं रहें और खुजली की समस्या भी न हो। 
 
  चीनी में नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाकर आप स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे डेड स्किन और टैनिंग उतरेगी।
 
 चेहरे पर कील मुंहासों के या किसी चोट के निशान हैं तो नारियल तेल के लगातार इस्तेमाल करें। दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। 
 
 मेकअप को उतारने में आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉटन की रूई को नारियल तेल में डुबोएं और फिर धीरे-धीरे चेहरे पर रगड़ें, मेकअप रिमूव हो जाएगा।वाटरप्रूफ मस्कारा हटाने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इससे काजल और लाइनर भी बिना फैले साफ हो जाते हैं। 
 
  कोल्ड और फ्लू से बचे रहने के लिए गर्म चाय या कॉफी में कुछ बूंदें नारियल के तेल की डाल लें। 
 
 मच्छरों के काटने से त्वचा पर लाल धब्बे और सूजन सी आ जाती है। बुखार की वजह भी यहीं मच्छर बनते हैं। नारियल तेल स्किन पर लगाने से मच्छरों के अटैक से बचा जा सकता है। 
 
 तेल से अपनी उंगलियों की मसाज करें इससे खून का प्रवाह सही होता हैं। फटी एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। आप नारियल तेल में चुटकी भर हल्दी मिक्स कर सकते हैं। इस पेस्ट को मास्क की तरह फटी एड़ियों की परेशानी दूरी होती है। नारियल तेल का इस्तेमाल क्यूटिकल पर लगाएं। नाखूनों के आस-पास की उप त्वचा उखड़ेगी नहीं। नाखूनों की मसाज करें। इससे नाखूनों में भी शाइन आती है। 
 
  फटे और सूखे होंठों पर भी आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे होंठ स्मूद होंगे। नारियल तेल को भोजन में इस्तेमाल करने से भी आप स्वस्थ रहेंगे 
 
 
बालों के लिए बेस्ट है कोकोनट ऑयल 
 
 
सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी नारियल तेल उत्तम है। बालों का रूखापन हो या डैंडर्फ, कोकोनट ऑयल आपके बालों को अच्छे से कंडिशनिंग करता है। बालं की जड़ों में नारियल  तेल लगाएं और अच्छे से मसाज करें। गर्मियों में यह सिर में ठंडक का एहसास दिलाता है। 
 
 इसके अलावा आप नारियल तेल में नीम के पत्ते कड़ी पत्ता और गुडहल के फूल कर सकते हैं। इस मिश्रण को अच्छे से गर्म करने के बाद ठंडा करके सिर की मसाज करें। पूरी रात लगा रहने दें। बालों को आप किसी प्लास्टिक कवर या पुराने कपड़े से बांध भी सकते हैं। अगली सुबह सिर धोएं। आपके बाल शाइनी और मुलायम होंगे।  
 
  बालों में बहुत ज्यादा उलझनें पड़ती है तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इससे टैंगल छूट जाते हैं। नारियल तेल को अपने हाथों पर रगड़ कर अपने उलझे बालों को सुलझाने के लिए लगाएं |
 
 
याद रखें ये बातें 
 
 
  नारियल तेल की कुछ बूंदें ही इस्तेमाल करें। ज्यादा तेल स्किन को चिपचिपाहट देगा। त्वचा नारियल तेल को सोखने के लिए 15 मिनट तक का समय लेती है | 
 
 अगर आप सिर्फ बालों के टिप को कंडीशन करना है तो सिर्फ बालों के आखिरी हिस्से पर तेल लगाएं और अपने हाथों से मसाज करें |
 
  कुछ लोगों की त्वचा नारियल तेल से फट जाती है इसलिए पहले थोड़ा सा तेल लगाकर देखें अगर कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ता तो इसका प्रयोग जारी रखें। 
 
  सिर में ठंडक पाने के लिए आप इसमें कपूर मिक्स कर सकते हैं। 
 
  तेल को गर्म करने से इसके पौष्टिक गुण कम हो जाते हैं। इसे चलते गर्म पानी में पिघलाएं तो अच्छा है। 
 
  बालों में कलर खुद करती हैं तो डाई की बोतल में कुछ बूँदें नारियल तेल की डालकर फिर लगाएं |
 
  एक से ज्यादा दिन सिर पर तेल मत लगा रहने दें इससे बालों में बदबू और वह चिपचिपे लगने लगेंगे। 
 
  वैकसिंग शैविंग के बाद स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए नारियल तेल लगाएं। नारियल तेल को आप अंडरआर्म के लिए डिओडोरेंट की तरह लगा सकते हैं।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!