एक रात में ठीक हो जाएगा जिद्दी पिंपल, असरदार टिप्स

Edited By Updated: 30 Jun, 2016 01:47 PM

simple tips to get rid of pimples

पिंपल्स से लड़ने के लिए हम लोग तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन पिंपल कम होने की बजाए और बड़ा हो जाता है।

पिंपल्स से लड़ने के लिए हम लोग तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन पिंपल कम होने की बजाए और बड़ा हो जाता है। पिंपल दूर भगाने के लिए नैचुरल तरीकों को अपनाना बेस्ट है। आज हम आपको पिंपल्स भगाने के आसान से टिप्स बताते हैं। 

 

1. बर्फ थैरेपी

बर्फ आपके पिंपल की सूजन और लालगी को कम करता है। बर्फ लगाने से खून प्रवाह में तेजी आती है। इससे स्किन टाइट भी होती है। बर्फ के टुकड़े को मलने से पिम्पल के इर्द-गिर्द मौजूद गंदगी और तेल पूरी तरह निकल जाता है। बस आपको पतले कॉटन के कपड़े में  बर्फ का टुकड़ा लपेटना है और कुछ सैकेंड चेहरा पर फेरना है। 

 

2. टूथपेस्ट

टूथपेस्ट बर्फ की तरह ही काम करती है। सफेद टूथपेस्ट को पिंपल पर 1 घंटा लगाकर छोड़ दें लेकिन याद रखें कि पेस्ट जैलयुक्त न हो।  इससे सूजन भी कम होती है। सफेद टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।

 

3.स्टीम उपचार

ग्लोइंग चेहरे के लिए स्टीम बहुत जरूरी है। इससे चेहरे की गंदगी तो दूर होती ही है साथ ही त्वचा भी सॉफ्ट होती है। इससे पोर्स भी ऑपन हो जाते हैं और त्वचा आसानी से सांस लेती है। भाप लेने से चेहरे में गंदगी नहीं जमती जिससे पिंपल की आशंका भी कम होती है। 

 

4.लहसुन

लहसुन में एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक और एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह पिंपल्स को आसानी से ठीक करता है। लहसुन की एक तुरी छीलकर पिंपल्स पर लगाएं। 5 से 7 मिनट तक लहसुन लगाने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। 

 

5. सेब का सिरका

सेब के सिरके को पानी में मिक्स करके फेसवॉश बनाया जा सकता है। रूई में डिप करके चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं रखें फिर चेहरा धो लें। 

 

6. अंडे का सफेद भाग

अण्डे का सफेद भाग प्रोटीन से भरा हुआ है जो कि कील-मुंहासों से लड़ने में सहायक है। अण्डे का सफेद भाग आसानी से चेहरे के सभी दाग धब्बों को निकाल सकता है। सफेद अंडे को अच्छे से फैंट कर रखें और इस पेस्ट को 20 मिनट पिंपल पर लगाएं। ऐसा चार बार करें फर्क दिखेंगा। 

 

7. टमाटर

टमाटर तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट माना जाता है। इसमें लाइसोपीन नाम का एंटीआक्सीडेंट पाया जाता है जो स्किन की सुरक्षा करता है। ताजे टमाटर के जूस को अपने चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और घंटे के बाद चेहरे को धो लें। पिंपल्स नहीं होंगे। 

 

8.संतरे के छिलके

सबसे पहले अपने चेहरे को गर्म गुनगुने पानी से धोएं ताकि चेहरे के छिद्र खुल जाएं। इसके बाद संतरे के छिलके को पिंपल पर लगाएं। ऐसा एक घंटे तक करते रहें। संतरे के छिलके में मौजूद विटामिन सी आपके पिंपल को निकालने में मदद करेगा।

 

9.पपीता

गुनगुने पानी से चेहरे को धोने के बाद चेहरे पर पपीता का मिक्सचर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धोएं। इससे चेहरा मॉस्चराइज होता है साथ ही पिम्पल आने की आशंका भी कम होती है।

 

10. केले के छिलके

केले का छिलका भी काफी फायदेमंद होता है। केले के छिलके से चेहरे पर पिम्पल से होने वाली जलन कम हो जाती है और चेहरा ग्लोइंग होता है। इतना ही नहीं, केले के छिलके से स्वस्थ सेल भी पनपते हैं।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!