ईरान ने इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में 2 और लोगों को दी फांसी

Edited By Updated: 02 May, 2026 07:46 PM

iran executes two men convicted of spying for israel s mossad

ईरान ने दो लोगों को फांसी दी, जिन्हें Mossad के लिए जासूसी का दोषी ठहराया गया था। दोनों पर संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप था। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच हालिया संघर्ष के बाद तनाव अभी भी बना हुआ है।

International Desk: ईरान ने दो और व्यक्तियों को  इजरायल की खुफिया एजेंसी Mossad के लिए जासूसी करने का दोषी पाए जाने पर फांसी दे दी है। ईरानी न्यायपालिका की समाचार एजेंसी मिजान के अनुसार, इन दोनों की सजा को देश की सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था। फांसी दिए गए लोगों की पहचान याकूब करिमपुर और नासेर बेकरजादेह के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, करिमपुर पर आरोप था कि उसने युद्ध के दौरान संवेदनशील जानकारी एक मोसाद अधिकारी को भेजी और कुछ सैन्य गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं साझा कीं।

 

🚨 Breaking Iran Hangs Two More Prisoners

Iran’s judiciary said on Saturday, May 2, 2026, that Yaqoub Karimpour and Nasser Bakrzadeh were executed in Urmia on charges of espionage for Israel.
The death sentences were issued by a Revolutionary Court. Reports indicate they were… pic.twitter.com/krpeHf4uUi

— SIMAY AZADI TV (@en_simayazadi) May 2, 2026

उस पर यह भी आरोप लगाया गया कि उसने सैन्य ठिकानों की वीडियो रिकॉर्डिंग की, गलत जानकारी देकर सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह किया और कुछ हमलों से जुड़े कामों में भूमिका निभाई। इसके बदले उसे पैसे भी मिले थे। दूसरे आरोपी बेकरजादेह पर आरोप था कि उसने सरकारी इमारतों, सुरक्षा ठिकानों और महत्वपूर्ण अधिकारियों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उसने यह जानकारी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स और ईमेल के जरिए भेजी और इसके बदले आर्थिक लाभ लिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही मेंईरान,  अमेरिका और इज़राइलके बीच संघर्ष हुआ था। फरवरी में शुरू हुए इस टकराव के बाद अप्रैल में युद्धविराम की घोषणा की गई थी, लेकिन क्षेत्र में तनाव अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!