Beep Alert on Mobile: मोबाइल पर आ रहा है तेज बीप वाला अलर्ट, सरकार ने शुरू की नेशनल टेस्टिंग, ये है बड़ी वजह

Edited By Updated: 02 May, 2026 12:04 PM

emergency alert cell broadcast beep alert sachet platform disaster warning

अगर आपके मोबाइल फोन पर भी अचानक तेज बीप के साथ कोई अलर्ट मैसेज आया है, तो इसे देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। यह किसी खतरे की वजह से नहीं, बल्कि सरकार के नए इमरजेंसी वार्निंग सिस्टम का हिस्सा है।

beep alert on mobile: अगर आपके मोबाइल फोन पर भी अचानक तेज बीप के साथ कोई अलर्ट मैसेज आया है, तो इसे देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। यह किसी खतरे की वजह से नहीं, बल्कि सरकार के नए इमरजेंसी वार्निंग सिस्टम का हिस्सा है।

सरकार देश में एक ऐसा सिस्टम लागू कर रही है, जिसका मकसद आपदा या आपात स्थिति में लोगों को तुरंत और सटीक जानकारी देना है, ताकि समय रहते सुरक्षा के कदम उठाए जा सकें।

डिजिटल प्लेटफॉर्म  ‘SACHET’ की नई पहल 
इस पहल को दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications - DoT) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) मिलकर चला रहे हैं। इसके लिए एक खास डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘SACHET’ का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने तैयार किया है।
यह सिस्टम “Cell Broadcast Technology” पर काम करता है। इसका मतलब यह है कि संदेश किसी एक व्यक्ति या नंबर पर नहीं भेजा जाता, बल्कि एक साथ किसी खास इलाके में मौजूद सभी मोबाइल फोन तक पहुंच जाता है।

इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपदा के समय जब नेटवर्क पर बहुत ज्यादा दबाव होता है, तब भी यह अलर्ट बिना देरी के लोगों तक पहुंच जाता है। इस सिस्टम का उपयोग भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने, गैस लीक, बाढ़ या किसी अन्य गंभीर आपात स्थिति में लोगों को पहले से सतर्क करने के लिए किया जाएगा।

खास बात यह है कि यह पूरी तकनीक भारत में ही विकसित की गई है, जिससे देश की डिजिटल और तकनीकी आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिलती है। साफ शब्दों में कहे तो, आपके फोन पर आने वाला यह तेज अलर्ट डराने के लिए नहीं, बल्कि समय रहते आपको सुरक्षित रखने के लिए एक चेतावनी संदेश है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!