12वीं बोर्ड के पहले दिन ही ‘सामूहिक नकल’ का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुआ खेल, सैकड़ों छात्रों का पेपर रद्द

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 05:07 PM

12th board exam cheating case maharashtra

महाराष्ट्र में 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन बड़ा विवाद सामने आया है। छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक परीक्षा केंद्र पर कथित तौर पर सामूहिक नकल का मामला उजागर हुआ है।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन बड़ा विवाद सामने आया है। छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक परीक्षा केंद्र पर कथित तौर पर सामूहिक नकल का मामला उजागर हुआ है। CCTV फुटेज की जांच में जो सामने आया, उसके बाद बोर्ड ने कड़ा कदम उठाते हुए सैकड़ों छात्रों का अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की HSC (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 की शुरुआत 10 फरवरी से हुई। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी।

छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ तालुका स्थित जैतापुर गांव के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां कुल 327 परीक्षार्थी 14 कमरों में परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा केंद्र पर निगरानी के लिए CCTV कैमरे और पर्यवेक्षक (इन्विजिलेटर) तैनात थे। लेकिन बाद में फुटेज की समीक्षा के दौरान चौंकाने वाले दृश्य सामने आए।

जांच के दौरान सामने आया कि कई छात्र एक-दूसरे की उत्तर पुस्तिका देख रहे थे। कुछ परीक्षार्थियों के पास कथित तौर पर फोटोकॉपी नोट्स थे। कुछ कक्षाओं में खुले तौर पर नकल होती दिखाई दी। ड्यूटी पर मौजूद कुछ इन्विजिलेटर या तो इस गतिविधि को रोक नहीं रहे थे या लापरवाही बरतते दिखे। फुटेज के आधार पर विजिलेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

बोर्ड की सख्त कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद शिक्षा बोर्ड ने कई अहम कदम उठाए। ड्यूटी पर तैनात 3 जिला परिषद शिक्षकों को तत्काल निलंबित किया गया। अन्य स्टाफ सदस्यों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई। लगभग दो दर्जन लोगों (शिक्षक और स्टाफ) के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया। परीक्षा केंद्र के सभी 327 छात्रों की अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाएं जब्त कर ली गईं।संबंधित छात्रों के अंग्रेजी विषय के अंक निरस्त कर दिए गए। अब इन छात्रों को पूरक (Supplementary) परीक्षा में शामिल होना होगा। आगामी परीक्षाओं के लिए केंद्र पर नया स्टाफ तैनात किया गया है।

बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निगरानी व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!