CBSE New Rule: 12वीं बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में बड़ा बदलाव, स्कूलों को मिले नए निर्देश

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 05:58 PM

cbse on screen marking 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। वर्ष 2026 से बोर्ड 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के जरिए करेगा।

नेशनल डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। वर्ष 2026 से बोर्ड 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के जरिए करेगा। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और तेज बनाना है।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस बदलाव का असर देशभर के 16 लाख से अधिक छात्रों पर पड़ेगा। हालांकि कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच फिलहाल पारंपरिक तरीके से ही जारी रहेगी।

क्या है ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम?

ऑन-स्क्रीन मार्किंग एक डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली है, जिसमें परीक्षाओं के बाद छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाता है। इसके बाद परीक्षक कंप्यूटर या लैपटॉप के जरिए डिजिटल कॉपियों को देखकर अंक प्रदान करते हैं। इस प्रक्रिया में हर सवाल के अंक सीधे सिस्टम में दर्ज किए जाते हैं, जिससे कुल अंक अपने आप जुड़ जाते हैं और मानवीय त्रुटि की संभावना लगभग खत्म हो जाती है।

छात्रों और शिक्षकों को मिलेंगे कई फायदे

  • टोटलिंग की गलती खत्म
  • डिजिटल सिस्टम में अंक जोड़ने का काम ऑटोमैटिक होगा, जिससे गलत गणना की संभावना कम हो जाएगी।
  •  कॉपियों के ट्रांसपोर्ट की जरूरत खत्म
  • अब उत्तर पुस्तिकाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • रिजल्ट जल्दी जारी होने की संभावना
  • अधिक संख्या में परीक्षक एक साथ कॉपियों का मूल्यांकन कर सकेंगे।
  • मार्क्स वेरिफिकेशन की जरूरत कम
  • डिजिटल रिकॉर्ड होने से पोस्ट-रिजल्ट जांच की जरूरत कम पड़ेगी।
  • पर्यावरण को फायदा
  • कागज के उपयोग और ट्रांसपोर्टेशन कम होने से यह प्रक्रिया पर्यावरण के लिए भी बेहतर होगी।
  • वैश्विक स्तर पर शिक्षक जुड़ सकेंगे
  • देश-विदेश के CBSE स्कूलों के शिक्षक मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

स्कूलों को करनी होगी तकनीकी तैयारी

CBSE ने सभी संबद्ध स्कूलों को OSM लागू करने के लिए आवश्यक तकनीकी संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

  • जरूरी सुविधाएं
  • पब्लिक स्टैटिक IP वाला कंप्यूटर लैब
  • Windows 8 या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम
  • न्यूनतम 4GB RAM
  • C ड्राइव में कम से कम 1GB खाली स्पेस
  • लेटेस्ट वेब ब्राउजर
  • Adobe Reader इंस्टॉल
  • कम से कम 2 Mbps की स्थिर इंटरनेट सुविधा
  • बिजली बैकअप के लिए UPS या जनरेटर

शिक्षकों को ट्रेनिंग लेना अनिवार्य

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि OASIS ID वाले सभी शिक्षक सिस्टम में लॉगिन कर प्रशिक्षण और प्रैक्टिस पूरी करें। स्कूलों को 13 फरवरी 2026 शाम 4 बजे तक OASIS पोर्टल पर शिक्षकों का डेटा अपडेट करना अनिवार्य किया गया है। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि समय पर डेटा अपडेट नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें रिजल्ट रोकने जैसे कदम भी शामिल हो सकते हैं।

हेल्पलाइन और सपोर्ट सिस्टम

CBSE ने इस नई प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विशेष हेल्पलाइन और प्रशिक्षण वीडियो भी उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!