शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 558 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,807 पर हुआ बंद

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 03:33 PM

stock market falls bse drops 558 points nifty 25 807 close

12 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी का माहौल बना रहा और लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी फिसलकर 25,850 के नीचे पहुंच गया। आईटी शेयरों में तेज बिकवाली और ग्लोबल बाजारों से मिले...

बिजनेस डेस्कः 12 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी का माहौल बना रहा और लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी फिसलकर 25,850 के नीचे पहुंच गया। आईटी शेयरों में तेज बिकवाली और ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और विप्रो समेत कई आईटी शेयरों में 5% तक की गिरावट देखी गई, वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव बना रहा।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 558.72 अंक यानी 0.66% गिरकर 83,674.92 पर आ गया। वहीं निफ्टी 146.65 अंक या 0.57% टूटकर 25,807.20 के स्तर पर बंद हुआ।

गिरावट के प्रमुख कारण

1. आईटी सेक्टर में तेज बिकवाली

गुरुवार को आईटी शेयरों में भारी दबाव रहा और निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.5% तक लुढ़क गया। बिरला सॉफ्ट, KPIT टेक, कोफोर्ज, LTI माइंडट्री, इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस और टाटा एलेक्सी जैसे शेयर 5-6% तक टूटे। अमेरिकी बाजारों में आईटी शेयरों की कमजोरी, एआई से जुड़ी चिंताएं और ब्याज दरों में कटौती की कम संभावना ने निवेशकों को सतर्क कर दिया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI आधारित ऑटोमेशन भारतीय आईटी कंपनियों के पारंपरिक बिजनेस मॉडल पर असर डाल सकता है।

2. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

ब्रेंट क्रूड 0.46% बढ़कर 69.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिका-ईरान तनाव की खबरों से तेल में मजबूती आई, जो भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए चिंता का विषय है क्योंकि इससे महंगाई और चालू खाता घाटा बढ़ सकता है।

3. कमजोर ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी बाजारों की गिरावट का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा। हैंगसेंग समेत कई एशियाई सूचकांक लाल निशान में कारोबार करते दिखे, जिससे भारतीय बाजार को सपोर्ट नहीं मिल पाया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!