18 वर्षीय लड़की के साथ 3 युवकों ने की छेड़छाड़, फिर नकली शादी रचाकर वायरल कर दी तस्वीरें...मामला दर्ज

Edited By Updated: 29 Jul, 2024 11:59 AM

18 year old girl molested by 3 youths

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में तीन लड़कों ने एक 18 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं तीनों आरोपियों ने लड़की के साथ नकली शादी रचाकर उसे परेशान किया और फिर झूठी शादी की तस्वीरें भी वायरल कर दी, जिससे लड़की को काफी शर्मिंदगी का सामना...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में तीन लड़कों ने एक 18 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं तीनों आरोपियों ने लड़की के साथ नकली शादी रचाकर उसे परेशान किया और फिर झूठी शादी की तस्वीरें भी वायरल कर दी, जिससे लड़की को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों ने नकली शादी रचाकर लड़की को किया परेशान
एमएफसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी महबूब शेख, गगन कुंडू और सोनी कुंडू ने इस साल फरवरी में लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने कहा कि शेख ने कार्यस्थल पर पीड़ित को अनुचित तरीके से छुआ, जबकि गगन और सोनी ने नकली शादी रचाकर उसे परेशान किया, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह मजाक था।

नकली शादी की तस्वीरें भी कर दी वायरल
अधिकारी ने बताया कि तीनों ने इस दिखावटी शादी की तस्वीरें भी प्रसारित कीं, जिससे वह शर्मिंदा हो गई। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है और आगे की जांच जारी है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!