EC के खिलाफ विपक्ष का विरोध जारी : हिरासत में राहुल गांधी, प्रियंका को पुलिस ने हटाया

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 06:17 PM

opposition protest against ec continues rahul gandhi detained priyanka removed

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 'इंडिया' गठबंधन और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पुलिस ने हिसात में ले लिया है।

नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 'इंडिया' गठबंधन और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पुलिस ने हिसात में ले लिया है। सांसद जंतर-मंतर और निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर  जाने की जिद पर अड़े हुए थे। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को जंतर-मंतर के पास उस जगह से हटाया, जहां INDIA गठबंधन के सांसदों को विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर जाने से रोका गया था। अब पुलिस इन सांसदों को हिरासत में ले रही है।

 

आप को बता दें कि 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च किया था, लेकिन पुलिस ने संसद मार्ग के पास बैरिकेड लगाकर मार्च रोक दिया था। इसके बाद कई विपक्षी नेताओं और सांसदों ने वहीं धरना दिया था। दिल्ली पुलिस ने इस दौरान कम से कम 260 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें 'इंडिया' गठबंधन के 10 सांसद भी शामिल थे। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!