BJP की सदस्यता अभियान में शामिल हुए 19 प्रमुख लोग, PM मोदी के नेतृत्व पर जताया विश्वास

Edited By Updated: 11 Sep, 2024 07:18 PM

19 prominent people joined bjp s membership campaign expressed faith

आज एक महत्वपूर्ण सदस्यता अभियान के दौरान, वरिष्ठ बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के निवास पर 19 प्रमुख व्यक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण की।

नेशनल डेस्क : आज एक महत्वपूर्ण सदस्यता अभियान के दौरान, वरिष्ठ बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के निवास पर 19 प्रमुख व्यक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण की। इनमें पूर्व राजदूत, सिविल सेवक, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के पूर्व सदस्य, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल, मेजर जनरल, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष, मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के पूर्व चांसलर, महरत्न PSUs के पूर्व CMDs, और प्रमुख शिक्षाविद शामिल हैं। बीजेपी नेता नीलकांत बख्शी और सरदार इम्प्रीत सिंह भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

PM मोदी के नेतृत्व पर विश्वास
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए, इन प्रमुख व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और 'विकसित भारत' के उनके दृष्टिकोण पर पूरा विश्वास जताया। उन्होंने देश की एकता को तोड़ने वाली विभाजनकारी ताकतों की निंदा की और विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी द्वारा की गई हालिया टिप्पणियों पर अपनी निराशा व्यक्त की।

नए सदस्यों किया संदेश फैलान का वादा
नव-शामिल हुए सदस्यों ने अपने समाज और व्यापक समुदाय में बीजेपी के संदेश को फैलाने का वादा किया। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी से जुड़कर राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!