एक साथ जलीं 23 चिताओं को देखकर दहल उठे लोग, परिजनाें ने पेड़ों पर चढ़कर किए अंतिम दर्शन

Edited By vasudha,Updated: 17 Apr, 2021 04:03 PM

23 pyres burnt together

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी और मृतकों की बढ़ती संख्या के बाद अब देश भर से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई राज्यों में हालात यह आ गए हैं कि मुर्दाघर में शवों के रखने की जगह नहीं बची है। ऐसे ही भयानक तस्वीर सामने आई महाराष्ट्र...

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी और मृतकों की बढ़ती संख्या के बाद अब देश भर से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई राज्यों में हालात यह आ गए हैं कि  मुर्दाघर में शवों के रखने की जगह नहीं बची है। ऐसे ही भयानक तस्वीर सामने आई महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से। यहां एक साथ 23 चिताएं जली, दुख की बात है कि अपनों की विदाई में परिवार वाले शामिल भी नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ें: मंच से पीएम मोदी ने सुनाए ममता बनर्जी के सभी बयान, बोले- दीदी ने मेरी तुलना  दुशासन से की
 

उस्मानाबाद के श्मशान घाट का दृश्य जिसने भी देखा वह अपने आंसू नहीं रोक पाया। काेई पेड़ पर तो कोई  श्मशाम भूमि के कंपाउंड पर चढ़कर अपनों को अंतिम विदाई दे रहा था। लोगों की बेबसी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। एक साथ, एक जगह इतनी बड़ी तादाद में अंतिम संस्कार होने की उस्मानाबाद में यह दूसरी घटना है। इससे पहले  14 अप्रैल को 19 शवों का एक साथ दाह संस्कार किया गया था।

यह भी पढ़ें: महिलाओं को भी नाइट शिफ्ट करने का हक, वह केवल घर के काम ही क्यों करे:  केरल HC
 

उस्मानाबाद जिले में कोरोना की स्थिति दिन ब दिन गंभीर होती चली जा रही है। लगातार पहुंच रहे शवों की वजह से श्मशान गृह में व्यवस्था गड़बड़ हो गई और कई शवों को जमीन पर  ही जलाना पड़ रहा है। जगह की कमी होने के चलते एक-एक फुट के अंतर पर शव रखे गए थे। इतना ही नहीं अब तो चिताएं सजाने के लिए लकड़ियां भी कम पर रही है। कई जगह तो मुर्दाघर के सामने में बड़ी संख्या में शव रखे दिख रहे हैं। हिंदू धर्म में आमतौर पर रात में शव नहीं जलाने की परंपरा है लेकिन अब जिला प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से रात में भी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!