दूसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25,000 रुपए, बड़ी योजना लाने की तैयारी में ये राज्य सरकार

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 06:46 PM

25 000 rupees will be given on giving birth to a second child

राज्य में गिरती जन्म दर को बढ़ाने के लिए नए प्रोत्साहन की घोषणा की है। सरकार दूसरे या उसके बाद जन्म लेने वाले बच्चे पर माता-पिता को 25,000 रुपये देने पर विचार कर रही है।

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार गिरती जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए दूसरे बच्चे के जन्म पर दंपतियों को 25,000 रुपये की सौगात देने पर विचार कर रही है। 

नायडू ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य आंध्र प्रदेश की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) को वर्तमान 1.5 से बढ़ाकर 2.1 करना है। नायडू ने कहा, "हम एक नए तरीके पर विचार कर रहे हैं। हम दूसरे या उसके बाद होने वाले बच्चे के लिए माता-पिता को प्रसव के समय ही 25,000 रुपए देंगे। यह एक बड़ा बदलाव होगा। अगर हम ऐसा कर पाते हैं, तो यह बहुत उपयोगी होगा।" 

अप्रैल से लागू होगी नई जनसंख्या नीति
मुख्यमंत्री ने जनसंख्या प्रबंधन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कई देश बढ़ती उम्र वाली आबादी के कारण चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मार्च के अंत तक जनसंख्या प्रबंधन नीति लाने और अप्रैल से इसे लागू करने की योजना बना रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!