दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने BSF जवान को 10 मीटर तक घसीटा, तड़प-तड़प कर मौत

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 06:25 AM

bsf jawan crushed by speeding tractor dies in agony

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झगहा थाना क्षेत्र के परयौनी के समीप बुधवार को ट्रैक्टर.ट्रॉली और बाइक की टक्कर में एक बीएसएफ जवान मृत्यु हो गई।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झगहा थाना क्षेत्र के परयौनी के समीप बुधवार को ट्रैक्टर.ट्रॉली और बाइक की टक्कर में एक बीएसएफ जवान मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के ग्राम बेलवा निवासी पवन (35) बुधवार सुबह 8 बजे पवन बाइक से चौरीचौरा जा रहा था कि परसौनी के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर.ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए में फंसकर वह करीब 10 मीटर तक घिसटता चला गया। इससे उसका पैर फट गया। मांस के टुकड़े काफी दूर तक बिखर गए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मुत्यु हो गई। 

बीएसएफ जवान असम में तैनात था। 21 अप्रैल को वह छुट्टी पर गांव आया था। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। झंगहा थाना एसएचओ अनूप सिंह ने बताया . ट्रैक्टर.ट्रॉली को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया गया है। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कारर्वाई की जाएगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!