Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 01:36 PM
भारतीय सेना 15 जनवरी को आर्मी डे मनाने की तैयारियों में जुटी हुई है। इस दिन खास परेड निकाली जाती है। तैयारियों में जुटे जवानों के साथ हादसा हो गया। ध्रुव हेलिकॉप्टर से उतरने की रिहर्सल के दौरान तीन जवान अचानक ऊपर से नीचे गिर गए। हालांकि सेना के...
नई दिल्ली: भारतीय सेना 15 जनवरी को आर्मी डे मनाने की तैयारियों में जुटी हुई है। इस दिन खास परेड होती है। तैयारियों में जुटे जवानों के साथ हादसा हो गया। ध्रुव हेलिकॉप्टर से उतरने की रिहर्सल के दौरान तीन जवान अचानक ऊपर से नीचे गिर गए। हालांकि सेना के अधिकारियों ने गहरी चोट लगने से इंकार किया है। जवानों के रिहर्सल का वीडियो सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि जवान रस्सी के सहारे नीचे उतर आ रहे हैं लेकिन हुक टूट जाने की वजह से वे गिर गए।
बता दें कि भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन उन्होंने उन्होंने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश राज के समय के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर (कमांडर इन चीफ़, भारत) जनरल रॉय बुचर से यह पदभार ग्रहण किया था। यह दिन सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली व सभी सेना मुख्यालयों में मनाया जाता है। भारतीय सेना इस दिन परेड और हथियारों के प्रदर्शन से दुनिया को अपनी ताकत दिखाती है।