100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, बचाव अभियान जारी

Edited By Updated: 29 Jul, 2024 08:50 PM

3 year old innocent fell in borewell while playing rescue operation underway

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के एक गांव के पास सोमवार शाम तीन वर्षीय बच्ची गलती से खुले बोरवेल में गिर गई और उसे बचाने के प्रयास जारी हैं।

नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के एक गांव के पास सोमवार शाम तीन वर्षीय बच्ची गलती से खुले बोरवेल में गिर गई और उसे बचाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। बरगवां थाने के निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा ने घटनास्थल से फोन पर ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित गांव के पास पिंटू साहू की बेटी शौम्या शाम करीब पांच बजे खेत में खेलते समय बोरवेल में गिर गई।

उन्होंने कहा कि बोरवेल 250 फुट से अधिक गहरा बताया जा रहा है। मिश्रा ने बताया कि बचावकर्मियों ने बच्ची को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं, जहां स्थानीय निवासी भी एकत्र हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!