लगातार हो रहे भूस्खलन से 38 घरों पर मंडरा रहा खतरा, बचाव अभियान जारी

Edited By Updated: 15 Aug, 2026 08:17 PM

38 houses at risk due to continuous landslides rescue operations underway

सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण 150 से अधिक लोगों पर मंडराते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, युकसाम उप-मंडल के...

नेशनल डेस्क : सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण 150 से अधिक लोगों पर मंडराते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, युकसाम उप-मंडल के रिंबी-सिंगलिटाम इलाके में शुक्रवार रात से शुरू हुआ भूस्खलन अब भी जारी है, जिससे आसपास के मकानों और कृषि भूमि के लिए खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि रिंबी में करीब 30 और सिंगलिटाम में आठ घर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में आते हैं।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के प्रेस सचिव योगन तमांग ने बताया कि प्रशासन भूस्खलन की स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि इलाके में राहत और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि खतरे की जद में आने वाले घरों की पहचान कर ली गई है और प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आश्रय तथा राहत व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा, "प्रभावित सभी परिवारों की सुरक्षा और उनका कल्याण हमारी प्राथमिकता है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।"

स्थानीय विधायक और मंत्री टी.टी. भूटिया ने प्रभावित निवासियों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ जरूरी अन्य इंतजाम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार, इस भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का तकनीकी आकलन कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भूस्खलन किस क्षेत्र तक फैल सकता है और इसके आगे खिसकने की संभावित दिशा क्या होगी। उन्होंने बताया कि उप-जिला अधिकारी (एसडीएम), खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और पंचायत प्रतिनिधियों समेत स्थानीय अधिकारी स्थिति का जमीनी आकलन करने में जुटे हुए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!