उदयपुर : कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से 5 बच्चे घायल, मची अफरा तफरी

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 06:22 PM

5 children injured after classroom ceiling plaster collapses chaos ensues

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की कक्षा की छत का प्लास्टर मंगलवार को गिरने से पांच बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसा भिंडर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारदा में उस समय हुआ,...

नेशनल डेस्क : राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की कक्षा की छत का प्लास्टर मंगलवार को गिरने से पांच बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसा भिंडर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारदा में उस समय हुआ, जब कक्षा में 32 विद्यार्थी मौजूद थे।

प्रधानाध्यापक लालसिंह शक्तावत ने बताया कि पहली कक्षा की छात्रा कृष्णा कुमारी और छात्र कार्तिक तथा पांचवीं कक्षा के छात्र गणेश लाल के सिर में चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि तीनों को भिंडर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर एहतियात के तौर पर विद्यालय भवन को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब बच्चों की कक्षाएं माताजी के चबूतरे के पास एक अन्य स्थान पर लगाई जाएंगी।

प्रधानाध्यापक के अनुसार, पहली से पांचवीं कक्षा तक संचालित इस विद्यालय में 37 विद्यार्थी हैं और भवन का निर्माण वर्ष 2001 में हुआ था। उन्होंने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति के बारे में शिक्षा विभाग को पहले ही अवगत कराया जा चुका था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!