शर्मनाक! पिता पर ही 5 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 03:53 PM

man arrested for s xually abusing his 5 year old daughter

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 7 अक्टूबर की रात अहमदपुर शहर में हुई और पुलिस ने शनिवार को 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पांच साल की बेटी के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 7 अक्टूबर की रात अहमदपुर शहर में हुई और पुलिस ने शनिवार को 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अहमदपुर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उसे अभी तक अदालत में पेश नहीं किया गया है।

जब पूछा गया कि क्या अपराध करते समय आरोपी शराब के नशे में था, तो पुलिस ने कहा कि वे इस स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!