आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, 6 की हालत गंभीर... इलाके में छाया मातम

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 05:31 PM

5 dead including a father and son after being struck by lightning 6 in critic

बिहार के खगड़िया जिले में बृहस्पतिवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब आठ बजे जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत पौरा थाना...

नेशनल डेस्क : बिहार के खगड़िया जिले में बृहस्पतिवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब आठ बजे जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत पौरा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में दुखहरण बाबा स्थान के समीप हुई।

बताया जाता है कि वज्रपात के समय सभी लोग एक पेड़ के नीचे बनी झोपड़ी में मौजूद थे। इस हादसे में कन्हौली गांव निवासी विद्यानंद यादव (55), आशुतोष यादव (32) और आशुतोष के 10 वर्षीय पुत्र अंकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

दो अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों की मौत

इस संबंध में प्रशासन की टीम ने बताया कि दो अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की घटनाओं में पांच लोगों की मौत की हुई है। सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!