झारखंड के पलामू में भीषण सड़क हादसा: चार श्रद्धालुओं की मौत, एक की हालत गंभीर

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 02:14 PM

a horrific road accident in palamu jharkhand four pilgrims killed one in crit

झारखंड के पलामू जिले के उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से वापस लौट रहे मेदिनीनगर के श्रद्धालुओं की एक कार को एक ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के देवगांव इलाके में हुई।

नेशनल डेस्क: झारखंड के पलामू जिले के उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से वापस लौट रहे मेदिनीनगर के श्रद्धालुओं की एक कार को एक ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के देवगांव इलाके में हुई। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। शनिवार सुबह 8 बजे घटना की खबर मिलते ही डालटनगंज में शोक की लहर दौड़ गई। एक जख्मी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

चूड़ी कारोबारी अजमल जख्मी 
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में डालटनगंज छोटी मस्जिद के सामने स्थित किताब घर के संचालक हाफिज़ रज्जाक, जनता मेडिकल से जुड़े कैश, सब्जी मंडी के व्यवसायी शोहराब राईन और वाहन चालक शामिल हैं। वहीं चूड़ी कारोबारी अजमल जख्मी हैं। उनका इलाज चल रहा है। चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद से मृतकों के घर पर चीख पुकार मची हुई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। डेड बॉडी का इंतजार है। पोस्टमाटर्म के बाद सभी शव लाये जाएंगे। घटना की जानकारी मिलने पर डालटनगंज से बड़ी संख्या में मृतकों के रिश्तेदार एवं अन्य लोग मौके पर रवाना हो गए हैं।  

किछौछा शरीफ में दर्शन करने गए थे श्रद्धालु
 जानकारी के अनुसार एक कार से हाफिज़ रज्जाक, कैश, शोहराब राईन, अजमल और वाहन चालक शुक्रवार को बिहार के डेहरी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शादी में शामिल होने के बाद सभी लोग वहां से निकलकर किछौछा शरीफ गए थे। रात 12:30 बजे लौट रहे थे। इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र के देवगांव इलाके में उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

घटना की जांच में जुटी पुलिस 
 घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। सभी को वाहन से निकाला गया, लेकिन चार लोगों मृत पाया गया। एक जख्मी को इलाज के लिए भेजा गया। सभी की डेड बॉडी पोस्टमाटर्म के लिए ले जाई गई है। शाम तक पोस्टमाटर्म के बाद शव आने की संभावना है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!