Indo-Nepal Border Alert: 3 नेपाली नागरिकों समेत 5 इंटरनेशनल तस्कर गिरफ्तार, 50 ग्राम स्मैक बरामद

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 03:28 PM

5 international smugglers including 3 nepali nationals arrested

भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा क्षेत्र में चंपावत पुलिस, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नशा तस्करों के खिलाफ कारर्वाई करते हुए 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...

Indo Nepal Border Drug Smuggling : भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा क्षेत्र में चंपावत पुलिस, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नशा तस्करों के खिलाफ कारर्वाई करते हुए 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन नेपाली नागरिक भी शामिल हैं जिससे मामले को सीमा पार नशा तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। 

सरकार के 'ड्रग्स फ्री उत्तराखंड' अभियान और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत यह कारर्वाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बनबसा और एसओजी की टीम ने शारदा नदी किनारे जांच के दौरान पांचों आरोपियों को दबोचा। 

गिरफ्तार आरोपियों में राजेश बाल्मीकि (50) निवासी मीना बाजार नई बस्ती, बनबसा, रोहित राणा (20) निवासी वाडर् नंबर-6 मीना बाजार, बनबसा, नवीन भट्ट (36) निवासी बनगांव, महेंद्रनगर, कंचनपुर (नेपाल), महेन्द्र डगौरा (22) निवासी वेदकोट-08, ग्राम भासी, कंचनपुर (नेपाल) तथा भरत सिंह लौहार (37) निवासी सुखला, कंचनपुर (नेपाल) शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Canada Visa Alert: बिना वर्क परमिट कनाडा में काम करने का बड़ा मौका, इन 3 तरह के लोगों को मिली विशेष छूट

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में महेन्द्र डगौरा, भरत सिंह लौहार और नवीन भट्ट नेपाली नागरिक हैं। इस कारण पुलिस अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े संभावित तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है। आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक, तीन मोटरसाइकिलें (एक नेपाली नंबर की), 16,200 रुपये भारतीय मुद्रा, 14,100 नेपाली रुपये और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: Alwar Rain : अलवर में झमाझम बारिश के बाद भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत, गिरा पारा

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां आपूर्ति की जा रही थी। सीमा पार कनेक्शन सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!