नेपाल में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में ड्रग्स 5 भारतीय गिरफ्तार

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 07:17 PM

nepal police arrest 5 indians for allegedly smuggling narcotics

नेपाल पुलिस ने पोखरा में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लगभग 1,800 शीशियां नशीले इंजेक्शन, 1,800 ट्रामाडोल कैप्सूल, पांच मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई...

International Desk: नेपाल के पोखरा शहर में मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस के एक बयान के मुताबिक, मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने रविवार को पांच भारतीय नागरिकों को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे उत्तर प्रदेश के पंजीकरण संख्या वाली अपनी कार में मादक पदार्थ लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी के मजुवा इलाके से गिरफ्तार किया गया।

 

उसने बताया कि गिरफ्तार किये गए भारतीय नागरिकों की पहचान विकास कुमार (27), बरजली पासवान (29), अभय कुमार मिश्रा (33), प्रीतम कुमार (33) और अभिषेक कुमार पासवान (25) के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से ब्यूप्रेनोर्फिन, डायजेपाम और फेनेर्गन की लगभग 1,800 शीशियां, ट्रामाडोल के 1,800 कैप्सूल और पांच मोबाइल फोन बरामद किये गए। इसके अलावा एक कार भी जब्त की गई। मामले की जांच की जा रही है। भा

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!