पुराने सोने के बदले नए जेवर का लालच देकर 50 करोड़ की ठगी, दुकान-मकान बेचकर फरार हुआ ज्वेलर

Edited By Updated: 22 Sep, 2026 02:23 PM

50 crore scam by jeweler to exchange old gold for new jewellery

पुराने सोने के बदले नए जेवर का ट्रेंड काफी चलन में है। इसी का फायदा उठाया दिल्ली के लक्ष्मी नगर के जे एक्सटेंशन इलाके में गफ्फार ज्वेलर ने 50 करोड़ रुपए की ठगी का खेल रच दिया। ज्वेलर पुराने सोने के बदले नए जेवर देने और उस पर मेकिंग चार्ज नहीं लेने...

नई दिल्ली : पुराने सोने के बदले नए जेवर का ट्रेंड काफी चलन में है। इसी का फायदा उठाया दिल्ली के लक्ष्मी नगर के जे एक्सटेंशन इलाके में गफ्फार ज्वेलर ने 50 करोड़ रुपए की ठगी का खेल रच दिया। ज्वेलर पुराने सोने के बदले नए जेवर देने और उस पर मेकिंग चार्ज नहीं लेने का झांसा देता था और करीब 200 महिलाओं समेत अन्य लोगों से 50 करोड़ रुपए ठग लिए।

जानकारी के मुताबिक पैसे और सोना लेने के बाद ज्वेलर ने अचानक दुकान बंद कर दी और मकान समेत अन्य संपत्तियां बेचकर फरार हो गया। रविवार शाम जब पीड़ित महिलाएं दुकान के बाहर जुटीं और हंगामा तब जाकर सारा मामला सामने आया। इसके बाद करीब 20 महिलाओं ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई। 

पुराने सोने पर नए जेवर का झांसा 

पीड़ित सौरभ गुप्ता ने एक समाचार पत्र को बताया कि गफ्फार ज्वेलर ने पहले दुकान पर किट्टी योजना शुरू की थी जिसमें लोग हर माह निश्चित रकम जमा करते थे। अवधि पूरी होने पर जमा रकम से अधिक मूल्य के सोने के जेवर देने का भरोसा दिया जाता था। बाद में पुराने सोने के बदले नया जेवर देने की योजना शुरू की गई और मेकिंग चार्ज नहीं वसूलने की बात हुई।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार योजना के तहत कई लोगों ने अपने पुराने जेवर गफ्फार ज्वेलर को सौंप दिए। कुछ लोगों को शुरुआत में ब्याज भी दिया गया, जिससे उनका भरोसा और बढ़ गया। करीब एक सप्ताह पहले जब लोग दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। आसपास के लोगों से पता चला कि ज्वेलर दुकान और मकान बेचकर वहां से चला गया है। 

करीब 200 लोगों से 50 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी 

एक महिला ने आरोप लगाया कि गफ्फार ज्वेलर उसका करीब 12 तोले सोना लेकर फरार हो गया। अन्य महिलाओं ने भी 12 से 15 तोले तक पुराने जेवर दिए जाने का दावा किया है। पीड़ितों का कहना है कि करीब 200 लोगों से 50 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी हुई है। महिलाओं का दावा है कि रकम और लिए गए सोने का वास्तविक आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है। 

EOW करेगी जांच

डीसीपी पूर्वी जिला राजीव कुमार के इस बारे में कहा कि अभी तक करीब 20 शिकायतें मिली हैं। इसके आधार पर मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को भेजी गई है। ठगी की कुल रकम और सोने की मात्रा का आकलन फिलहाल नहीं किया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!