₹60,000 land 25 crore value: ₹60,000 की जमीन बनी ₹25 करोड़, अब हर महीने ₹14.5 लाख की कमाई, चाचा की स्मार्ट निवेश कहानी वायरल

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 01:52 PM

60 000rs land 60 000 land 25 crore value earns 14 5 lakh monthly

₹60,000 land 25 crore value: एक वायरल पोस्ट में सामने आया कि कैसे एक व्यक्ति के चाचा ने ₹60,000 में खरीदी गई जमीन को बड़ी आर्थिक सफलता में बदल दिया। उन्होंने अपनी संपत्ति का एक हिस्सा ₹25 करोड़ में बेच दिया। बाद में उस पैसे को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)...

₹60,000 land 25 crore value: एक वायरल पोस्ट में सामने आया कि कैसे एक व्यक्ति के चाचा ने ₹60,000 में खरीदी गई जमीन को बड़ी आर्थिक सफलता में बदल दिया। उन्होंने अपनी संपत्ति का एक हिस्सा ₹25 करोड़ में बेच दिया। बाद में उस पैसे को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर दिया, जिससे उन्हें अब हर महीने लगभग ₹14.5 लाख का ब्याज मिल रहा है। यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और इसने धैर्य, टैक्स और लंबी अवधि में संपत्ति बनाने को लेकर ऑनलाइन बहस छेड़ दी।

जमीन खरीदना हमेशा से बुजुर्गों की तरफ से युवाओं को दी जाने वाली सबसे आम निवेश सलाहों में से एक रहा है। हालांकि आज के समय में कई आधुनिक निवेश विकल्प बेहतर रिटर्न का दावा करते हैं, लेकिन एक व्यक्ति की रणनीतिक जमीन खरीद ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर वायरल हो चुके एक पोस्ट में शेयर बाजार ट्रेडर Swapnil Kommawar ने बताया कि उनके चाचा ने अपने hometown में सिर्फ ₹60,000 में 4 एकड़ जमीन खरीदी थी।

समय के साथ उस इलाके का तेजी से विकास हुआ और वह शहर आगे चलकर एक जिला बन गया। इसके बाद जमीन की कीमत अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई। बाद में रिटेल कंपनी DMart ने उस जमीन के 2 एकड़ हिस्से को ₹25 करोड़ में खरीद लिया। जमीन बेचने के बाद उस व्यक्ति के चाचा ने इस रकम को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर दिया। अब उन्हें इस निवेश से हर महीने लगभग ₹14.5 लाख का ब्याज मिल रहा है। खास बात यह है कि जमीन का आधा हिस्सा अभी भी उनके पास बचा हुआ है।

पोस्ट में Swapnil Kommawar ने लिखा: “मेरे hometown की एक सच्ची कहानी!
1990 में मेरे चाचा ने 15,000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 4 एकड़ जमीन खरीदी थी। कुल निवेश: ₹60,000। सालों में शहर का विकास हुआ और अब वह एक जिला बन गया है। अब DMart ने उस जमीन के 2 एकड़ हिस्से को ₹25 करोड़ में खरीद लिया।” उन्होंने यह भी बताया कि कई बार बड़ी संपत्ति बनाने का सबसे आसान तरीका होता है सही संपत्ति को लंबे समय तक संभालकर रखना और सही समय पर उसे बेचना।

उन्होंने लिखा: “उन्होंने अब ₹25 करोड़ को फिक्स्ड डिपॉजिट में लगा दिया है और उन्हें हर महीने ₹14.5 लाख का ब्याज मिल रहा है। कई बार सबसे बड़ी संपत्ति बस सही एसेट को दशकों तक संभालकर रखने से बनती है।”

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने इस निवेश को बेहद शानदार बताया। एक यूजर ने लिखा: “₹60,000 से ₹25 करोड़ तक का सफर वाकई अविश्वसनीय है।”

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा: “इतने सालों तक जमीन को संभाल कर रखना बहुत धैर्य की बात है, क्योंकि बीच-बीच में उन्हें 10 लाख, 25 लाख या 1 करोड़ के ऑफर भी मिले होंगे।”

एक चौथे यूजर ने टैक्स को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा: “क्या आपके चाचा ने पूरे ₹25 करोड़ FD में डाल दिए? उन्होंने LTCG (Long Term Capital Gain) टैक्स कितना दिया? अगर 7% ब्याज के हिसाब से FD है तो हर महीने करीब ₹14.58 लाख ब्याज बनता है। इस ब्याज पर अलग-अलग टैक्स स्लैब के अनुसार TDS भी लागू हो सकता है।”
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!