Stock Market Astrology: मीन में बना सूर्य, शुक्र और शनि का त्रिग्रही योग, बाजार में रहेगा उतार-चढ़ाव

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 09:28 AM

stock market astrology

Stock Market Astrology: 13 मार्च को बाजार बंद होने के बाद एस्ट्रो साइकिल में 15 मार्च को सूर्य का राशि परिवर्तन हुआ है। सूर्य अब शनि की कुंभ राशि से निकलकर अपने मित्र गुरु की मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि पर पहले से शनि

Stock Market Astrology: 13 मार्च को बाजार बंद होने के बाद एस्ट्रो साइकिल में 15 मार्च को सूर्य का राशि परिवर्तन हुआ है। सूर्य अब शनि की कुंभ राशि से निकलकर अपने मित्र गुरु की मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि पर पहले से शनि और शुक्र का गोचर हो रहा है, लिहाजा अब मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि का त्रिग्रही योग बन गया है, जबकि कुंभ राशि में मंगल-राहु और बुध का त्रिग्रही योग बना हुआ है।

इस सप्ताह बुध के राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर करने के बाद मंगल, राहु और बुध तीनों ग्रह राहु के नक्षत्र में आ जाएंगे, जबकि शनि और सूर्य दोनों ही इस सप्ताह के अंत में शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। यानी 5 प्रमुख ग्रह शनि और राहु के नक्षत्र में रहेंगे। लिहाजा 20 मार्च तक स्थिति वैश्विक शांति के लिहाज से अच्छी नहीं लगती।

अधिक ग्रहों के राहु और शनि के नक्षत्र में गोचर करने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं और इसका प्रभाव इक्विटी बाज़ार पर नज़र आ सकता है। लिहाजा अगले सप्ताह भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसलिए कोई भी ट्रेड करने से पहले बाजार की चाल को समझकर ही पोजिशन बनानी चाहिए।

16 मार्च को चंद्रमा मकर राशि में मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। चंद्रमा की यह स्थिति बाजार में नेगेटिव या फ्लैट ओपनिंग करवा सकती है। दोपहर 12:06 बजे चंद्रमा का नक्षत्र पद बदलेगा और इस दौरान हमें बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान डिफेंस सेक्टर के स्टॉक्स में खास ध्यान रखें, यहां खरीद होती हुई नजर आ सकती है।

17 मार्च को चंद्रमा राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में पहले से मंगल, बुध और राहु का गोचर हो रहा है। चार ग्रहों का राहु के नक्षत्र में गोचर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव ला सकता है। लिहाजा इस दिन बाजार खुलने पर जल्दबाजी में कोई पोजिशन न लें, क्योंकि सितारा मंदी वाला ज्यादा प्रतीत होता है। इस दिन कारोबारी सत्र के दौरान भद्रा होने के कारण भी बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है।

इस दिन राहु 12:22 बजे शतभिषा के दूसरे चरण में गोचर करेंगे, जिस कारण इसके बाद बाजार में दबाव बढ़ सकता है। इस दिन फार्मा, लिकर और एयरलाइंस कंपनियों के शेयरों में खरीद देखने को मिल सकती है।

18 मार्च को चंद्रमा गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे, लेकिन राहु, मंगल और बुध के साथ चतुर्ग्रही योग में रहेंगे। लिहाजा बाजार में शुरुआत दबाव के साथ हो सकती है, लेकिन दोपहर 12 बजे चंद्रमा के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में आने के बाद बाज़ार का मूड सुधर सकता है।

इस दौरान बैंकिंग, फाइनेंशियल सेक्टर और एन.बी.एफ.सी. से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख बन सकता है। 19 मार्च को चंद्रमा मीन राशि में शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे और शुक्र, शनि, सूर्य के साथ चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। इस दौरान सूर्य, शनि और चंद्रमा तीनों ही ग्रह शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। लिहाजा बाजार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी।

इसलिए बाजार में कोई भी पोजिशन बाजार की चाल देखकर ही बनाएं। इस दौरान हमें मेटल सैक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

20 मार्च को चंद्रमा बुध के रेवती नक्षत्र में मीन राशि में गोचर करेंगे और शुक्र, शनि और सूर्य के साथ चतुर्ग्रही योग में रहेंगे। इस दौरान हमें बाजार में कुछ हद तक निचले स्तरों से सुधार होता हुआ नजर आ सकता है।

बाजार खुलने के 26 मिनट बाद लगभग 9:41 बजे चंद्रमा रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण में आएंगे और यहां से बाजार में सुधार की शुरुआत हो सकती है। इस दौरान आईटी, बैंकिंग और फाइनैंस सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में खरीद देखने को मिल सकती है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!