32वीं मंजिल से कूदा छात्र, मौके पर ही हो गई मौत... इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

Edited By Updated: 08 Feb, 2026 08:49 PM

a student jumped from the 32nd floor

नोएडा के सेक्टर-168 स्थित एक हाईराइज सोसाइटी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने कथित तौर पर पढ़ाई के दबाव में आकर ऊंची इमारत से छलांग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी में...

नेशनल डेस्क : नोएडा के सेक्टर-168 स्थित एक हाईराइज सोसाइटी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने कथित तौर पर पढ़ाई के दबाव में आकर ऊंची इमारत से छलांग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की सन वर्ल्ड अरिस्टा सोसाइटी की है। मृतक छात्र आर्यन 12वीं का छात्र था और दिल्ली के साकेत स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में था। सोसाइटी परिसर से उसका स्कूल बैग 32वीं मंजिल के पास मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना वहीं से हुई।

प्रैक्टिकल के बाद लौटा था घर

बताया जा रहा है कि शनिवार को आर्यन का स्कूल में प्रैक्टिकल था। दोपहर करीब एक बजे वह परीक्षा देकर घर लौटा। इसके बाद वह अपने टावर की बजाय पास के दूसरे टावर में चला गया। सीसीटीवी फुटेज में लिफ्ट के अंदर आर्यन कैमरे की ओर देखते हुए ‘विक्ट्री साइन’ बनाता नजर आया। कुछ ही देर बाद उसने सोसाइटी की छत से छलांग लगा दी।

जांच में जुटी पुलिस

नोएडा की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस छात्र के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सके।

परिवार का बयान

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आर्यन पढ़ाई में होशियार था, लेकिन हाल के दिनों में किसी बात को लेकर परेशान नजर आ रहा था। उसके पिता व्यवसाय से जुड़े हैं, मां गृहिणी हैं और एक बड़ी बहन है, जो मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। फिलहाल परिवार इस घटना से सदमे में है और अधिक जानकारी देने से बच रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!