राजकोट में एक घर से एक करोड़ रुपये के चांदी के आभूषण चोरी, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Updated: 08 Feb, 2026 09:49 PM

silver ornaments worth one crore rupees stolen from a house in rajkot

गुजरात पुलिस ने राजकोट शहर के एक घर से एक करोड़ रुपये मूल्य के 120 किलोग्राम चांदी के आभूषणों की चोरी के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : गुजरात पुलिस ने राजकोट शहर के एक घर से एक करोड़ रुपये मूल्य के 120 किलोग्राम चांदी के आभूषणों की चोरी के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रदीप प्रजापति को पकड़ा है और उसके पास से 40 किलोग्राम चांदी बरामद की है। यह चांदी उसने चार फरवरी की तड़के रणछोड़ नगर इलाके के एक घर से चुरायी थी। उन्होंने बताया कि अपराध में शामिल एक अन्य प्रमुख संदिग्ध को पकड़ने के लिए सूरत और वडोदरा में तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा, "जांच से पता चला कि चांदी को बिक्री के लिए मेहसाना ले जाया जा रहा था और अपराध शाखा ने खेप को जब्त कर लिया।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता अतुल बुसा ने पुलिस को सूचित किया कि उसने गहने अपने दोस्त के घर पर रखे थे और बाद में उसे उसी से चोरी के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग घर में प्रवेश करते और कुछ बैग लेकर कार से जाते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि जांच जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!