चार दोस्तों ने एक साथ निगला जहर, 3 की मौत… सामने आई बड़ी वजह

Edited By Updated: 08 Feb, 2026 05:30 PM

four friends swallowed poison together three of them died

बिहार के सहरसा जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां चार करीबी दोस्तों ने एक साथ जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिसमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और...

नेशनल डेस्क : बिहार के सहरसा जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां चार करीबी दोस्तों ने एक साथ जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिसमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, चारों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले थे और स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डांस ग्रुप के तौर पर साथ काम करते थे। मृतकों में राजा कुमार (20), सनी देओल (18) और एक नाबालिग शामिल हैं। वहीं, एक अन्य नाबालिग युवक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।

खेत में मिला दर्दनाक मंजर

बताया जा रहा है कि शनिवार को चारों युवकों ने एक खाद-बीज की दुकान से कीटनाशक खरीदा था। इसके बाद वे गांव से कुछ दूरी पर स्थित मक्के के खेत में पहुंचे, जहां सभी ने एक साथ जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए खगड़िया के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान पहले दो युवकों और फिर एक नाबालिग की मौत हो गई। चौथे युवक की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कनरिया थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य बरामद किए हैं और उस जगह का निरीक्षण किया है, जहां युवकों ने जहरीला पदार्थ लिया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!