Edited By Pardeep,Updated: 30 Apr, 2026 09:51 PM

झारखंड के सिमडेगा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
नेशनल डेस्क: झारखंड के सिमडेगा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जंगल में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम
अधिकारियों द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात जलडेगा थाना क्षेत्र में घटी। पीड़िता उस समय एक शादी समारोह से अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी। किशोरी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि रास्ते में मुख्य आरोपी और तीन नाबालिगों ने उन्हें रोक लिया और उसे घसीटकर पास के जंगल में ले गए।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने लड़की की शिकायत के हवाले से बताया कि मुख्य आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे एक सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस घटना के सिलसिले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।