Khashaba Jadhav: पदक मिला 1952 में, सम्मान का इंतजार 2026 तक! हाई कोर्ट ने केंद्र को दिया 4 मई तक का अल्टीमेटम

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 01:13 PM

centre to decide on khashaba jadhav s padma bhushan by may 4 court

बंबई हाई कोर्ट ने भारत के खेल इतिहास के गुमनाम नायक पहलवान खाशाबा दादासाहेब जाधव को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने के मामले में केंद्र सरकार को कड़ी हिदायत दी है। हाई कोर्ट ने केंद्र को 4 मई तक का अल्टीमेटम दिया है। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि...

नेशनल डेस्क। बंबई हाई कोर्ट ने भारत के खेल इतिहास के गुमनाम नायक पहलवान खाशाबा दादासाहेब जाधव को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने के मामले में केंद्र सरकार को कड़ी हिदायत दी है। हाई कोर्ट ने केंद्र को 4 मई तक का अल्टीमेटम दिया है। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकार इस विषय पर 4 मई तक अपना अंतिम फैसला सुनाए। इस आदेश के बाद अब यह उम्मीद जगी है कि 1952 में देश का नाम रौशन करने वाले जाधव को उनके निधन के 40 साल बाद सर्वोच्च सम्मान मिल सकेगा।

PunjabKesari

वहीं न्यायमूर्ति माधव जामदार और न्यायमूर्ति प्रवीण पाटिल की पीठ ने 'कुश्तीवीर खाशाबा जाधव फाउंडेशन' द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। पीठ ने कड़े शब्दों में कहा, कोई दो राय नहीं है कि महाराष्ट्र के लाल खाशाबा जाधव स्वतंत्र भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक पदक जीता था। अदालत ने गृह मंत्रालय (पद्म पुरस्कार प्रकोष्ठ) को निर्देश दिया है कि वह इस सम्मान के लिए पुराने आवेदनों पर पुनर्विचार करे और नई परिस्थितियों के आधार पर फैसला ले।

जानें कौन थे खाशाबा जाधव?

खाशाबा जाधव ने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक खेलों में कुश्ती (बेंटमवेट श्रेणी) में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने बेहद अभावों और सीमित सुविधाओं के बावजूद तिरंगे का मान बढ़ाया। बता दें कि जाधव का निधन 1984 में हो गया था। उन्हें उनके योगदान के लिए साल 2001 में मरणोपरांत अर्जुन पुरस्कार दिया गया था जिसे उनके समर्थकों ने उनकी कद के मुकाबले बहुत कम माना।

यह भी पढ़ें: Mumbai Businessman Fraud: मुंबई के कारोबारी से 3.25 करोड़ की लूट, झांसा देकर पहले जाल में फंसाया, और फिर...

पिता के सम्मान के लिए बेटे की लंबी लड़ाई

खाशाबा जाधव के बेटे रणजीत जाधव ने अपने पिता को उचित सम्मान दिलाने के लिए 'कुश्तीवीर खाशाबा जाधव फाउंडेशन' बनाया। याचिका में दावा किया गया कि परिवार ने कई बार केंद्र सरकार को आवेदन दिए लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज किया गया। थक-हारकर फाउंडेशन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें: Manipur Earthquake: सुबह-सुबह कांपी मणिपुर की धरती, उधर जापान में 7.5 की तीव्रता के बाद टकराई सुनामी की लहरें

फिलहाल हाई कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 5 मई को तय की है। अब सबकी नजरें केंद्र सरकार के 4 मई के फैसले पर टिकी हैं। यदि सरकार सकारात्मक फैसला लेती है तो यह भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!