CJP Protest: जंतर-मंतर मार्च के चलते दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, इन इलाकों में प्रभावित रहेगा यातायात

Edited By Updated: 11 Oct, 2026 09:49 AM

cjp protest traffic alert in delhi due to jantar mantar march

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा फिर से प्रदर्शन का आह्वान किए जाने के बीच, रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली के कई इलाकों में यातायात संबंधी कड़े प्रतिबंध लागू रहे।

नई दिल्लीः मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा फिर से प्रदर्शन का आह्वान किए जाने के बीच, रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली के कई इलाकों में यातायात संबंधी कड़े प्रतिबंध लागू रहे। दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, सुबह छह बजे से ही वाहनों के मार्गों में बदलाव किया गया।

लुटियंस दिल्ली में जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और कई अन्य प्रमुख चौराहों के आसपास यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। कॉजपा और 'स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' (एसएफआई) सहित प्रमुख छात्र संगठनों द्वारा मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।

प्रभावित मार्गों में अशोक रोड-जंतर-मंतर रोड गोलचक्कर, टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ चौराहा, जय सिंह रोड-संसद मार्ग चौराहा, रेल भवन गोलचक्कर, पटेल चौक, गोल डाकखाना और कनॉट प्लेस के आसपास के कई चौराहे शामिल हैं। इसके अलावा, मंडी हाउस, मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग चौराहा, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोलचक्कर, सम्राट होटल गोलचक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग चौराहा तथा भीकाजी कामा प्लेस और मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरपास पर भी यातायात प्रभावित रहने की आशंका है।

एचकेएस सुरजीत भवन में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कॉजपा नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा कि जब तक कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से नहीं हटाया जाता, तब तक जंतर-मंतर तक रोजाना मार्च निकाला जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने और विशेष रूप से रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों तथा हवाई अड्डे जाने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है। पुलिस ने बताया कि स्थिति का आकलन करने के बाद प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी या उनमें बदलाव किया जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!